शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

बैंक ऑफ इंडिया (Bank of India) को अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में हुआ भारी घाटा

बैंक ऑफ इंडिया (Bank of India) को चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में 2,341.20 करोड़ रुपये का शुद्ध घाटा हुआ।

इसके मुकाबले पिछले कारोबारी साल की समान अवधि में बैंक को 101.72 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ हुआ था। इसी बीच बैंक ऑफ इंडिया की कुल आमदनी 11,594.00 करोड़ रुपये से 10.50% घट कर 10,376.03 करोड़ रुपये रह गयी। इस दौरान बैंक की एनपीए 355 आधार अंकों की बढ़त के साथ 16.9% और प्रोविजन 112.8% बढ़ कर 4,899.72 करोड़ रुपये के हो गये।
उधर बीएसई में बैंक ऑफ इंडिया का शेयर सोमवार को 2.30 रुपये या 1.61% की बढ़त के साथ 144.85 रुपये के भाव पर बंद हुआ। वहीं इसके 52 हफ्तों का शिखर 216.70 रुपये औऱ निचला स्तर 122.95 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 13 फरवरी 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!