शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

आइडिया सेल्युलर (Idea Cellular) ने किये शेयर आवंटित

आइडिया सेल्युलर (Idea Cellular) ने 32.66 करोड़ शेयरों का आवंटन किया है।

कर्ज से दबी कंपनी ने अपने पूंजीकरण में सुधार के लिए 10 रुपये प्रति वाले इन शेयरों को 99.50 रुपये के इश्यू भाव पर कुल 3,250 करोड़ रुपये में आवंटित किया। सोमवार को आइडिया के निदेशक समूह की प्रतिभूति आवंटन समिति ने अपनी बैठक में यह फैसला लिया।
उधर बीएसई में आइडिया सेल्युलर का शेयर सोमवार को 86.30 रुपये का ऊपरी स्तर छू कर 0.85 रुपये या 1.01% की मजबूती के साथ 84.70 रुपये के स्तर पर बंद हुआ। साथ ही कंपनी के शेयर का 52 हफ्तों का शिखर 123.75 रुपये औऱ निचला स्तर 71.50 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 13 फरवरी 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!