शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

53% घटा मंगलम सीमेंट (Mangalam Cement) का शुद्ध लाभ

पिछले कारोबारी साल की तीसरी तिमाही के मुकाबले चालू वित्त वर्ष की समान अवधि में मंगलम सीमेंट (Mangalam Cement) का मुनाफा 53.76% घट गया।

मंगलम सीमेंट का शुद्ध लाभ 5.84 करोड़ रुपये की तुलना में 2.70 करोड़ रुपये रह गया। मगर इस दौरान सीमेंट उत्पादक कंपनी की आमदनी 269.73 करोड़ रुपये से 8.25% की बढ़त के साथ 291.99 करोड़ रुपये हो गयी।
दूसरी ओर बीएसई में सोमवार को मंगलम सीमेंट का शेयर 383.30 रुपये का ऊपरी भाव छू कर कारोबार के अंत में 9.15 रुपये या 2.45% की मजबूती के साथ 382.35 रुपये के स्तर पर बंद हुआ। वहीं कंपनी के शेयर का 52 हफ्तों का ऊपरी स्तर 479.55 रुपये और निचला स्तर 276.25 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 13 फरवरी 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!