शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

जनरल इंश्योरेंस (General Insurance) ने कमाया 672 करोड़ रुपये का मुनाफा

जनरल इंश्योरेंस (General Insurance) ने चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में 672.76 करोड़ रुपये का मुनाफा कमाया।

इसके मुकाबले पिछले कारोबारी साल की समान अवधि में 400.99 करोड़ रुपये का शुद्ध घाटा हुआ था। इस दौरान कंपनी की कुल आमदनी में भी शानदार बढ़त हुई। जनरल इंश्योरेंस की कुल आमदनी 6,375.62 करोड़ रुपये के मुकाबले 44.86% की बढ़त के साथ 9,235.96 करोड़ रुपये रही।
दूसरी ओर बीएसई में सोमवार को जनरल इंश्योरेंस का शेयर 760.00 रुपये का ऊपरी भाव छूने के बाद कारोबार के अंत में 0.55 रुपये या 0.07% की हल्की बढ़त के साथ 745.75 रुपये के स्तर पर बंद हुआ। वहीं कंपनी के शेयर का 52 हफ्तों का ऊपरी स्तर 895.00 रुपये और निचला स्तर 717.10 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 13 फरवरी 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!