शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

शेयरों पर नजर (Stocks to Watch) : गेल, बैंक ऑफ इंडिया, फोर्टिस हेल्थकेयर, जेके टायर, आइडिया सेल्युलर और ग्रासिम

खबरों के कारण जो शेयर आज नजर में रहेंगे उनमें गेल, बैंक ऑफ इंडिया, फोर्टिस हेल्थकेयर, जेके टायर, आइडिया सेल्युलर और ग्रासिम शामिल हैं।


तिमाही नतीजे आज - गोदरेज इंडस्ट्रीज, ग्रासिम इंडस्ट्रीज, आइडिया सेल्युलर, कॉक्स ऐंड किंग्स, एनसीसी, एनडीटीवी, पुंज लॉयड, अपोलो हॉस्पिटल्स, भूषण स्टील और बल्लारपुर इंडस्ट्रीज
गेल - कंपनी का तिमाही मुनाफा 28.4% की बढ़त के साथ 1,262.2 करोड़ रुपये रहा।
बैंक ऑफ इंडिया - बैंक को तीसरी तिमाही में 2,341.2 करोड़ रुपये का शुद्ध घाटा हुआ।
फोर्टिस हेल्थकेयर - वित्तीय नतीजे न प्रस्तुत करने के लिए बीएसई ने कंपनी 66 लाख रुपये का जुर्माना लगाया।
ब्रिटानिया इंडस्ट्रीज - ब्रिटानिया इंडस्ट्रीज का तिमाही मुनाफा 19.6% की बढ़त के साथ 263.6 करोड़ रुपये रहा।
हिंदुजा वेंचर्स - साल दर साल आधार पर कंपनी की शुद्ध आमदनी 25% बढ़ कर 65 करोड़ रुपये और लाभ 8% घट कर 33 करोड़ रुपये रह गया।
जेके टायर - आमदनी 15% अधिक 2123 करोड़ रुपये और मुनाफा 88% गिर कर 10 करोड़ रुपये रह गया।
आईडीबीआई बैंक - सेबी ने आईडीबीआई बैंक की मुम्बई स्थित प्रॉपर्टी खरीदी।
जेएसडब्ल्यू स्टील - कंपनी ने टुंगा में खदान संचालन शुरू किया।
मैक्स लाइफ - आईडीबीआई फेडरल लाइफ को खरीदने के लिए मैक्स लाइफ प्रमुख कंपनी बन कर सामने आयी।
आइडिया सेल्युलर - आइडिया सेल्युलर ने शेयर आवंटित करके 3,250 करोड़ रुपये जुटाये। (शेयर मंथन, 14 फरवरी 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!