शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

इंडियन ओवरसीज बैंक (Indian Overseas Bank) की आमदनी घटी, घाटा बढ़ा

इंडियन ओवरसीज बैंक (Indian Overseas Bank) को चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में 971.11 करोड़ रुपये का शुद्ध घाटा हुआ।

वहीं पिछले कारोबारी साल की समान अवधि में बैंक को 554.44 करोड़ रुपये का शुद्ध घाटा हुआ था। इसी बीच बैंक की कुल आमदनी 5,599.50 करोड़ रुपये के मुकाबले 9.59% घट कर 5,062.38 करोड़ रुपये रह गयी। इसके अलावा साल दर साल आधार पर ही इंडियन ओवरसीज बैंक का सीएएसए अनुपात 36.19% से घट कर 36%, कुल जमा 2,10,861 करोड़ रुपये से 2.71% की बढ़त के साथ 2,16,592 करोड़ रुपये, शुद्ध ब्याज आय 4,878.40 करोड़ रुपये से घट कर 4,254.69 करोड़ रुपये और कुल व्यय 7.74% कम हुए।
उधर बीएसई में इंडियन ओवरसीज बैंक का शेयर पिछले बंद भाव के मुकाबले आज सपाट 21.85 रुपये पर खुला। सवा 10 बजे के करीब 22.25 रुपये का ऊपरी स्तर छूने के बाद इसमें कमजोरी आयी। करीब साढ़े 12 बजे बैंक के शेयरों में 0.10 रुपये या 0.46% की हल्की गिरावट के साथ 21.75 रुपये के भाव पर सौदे हो रहे हैं। (शेयर मंथन, 14 फरवरी 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!