शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

टाटा पावर (Tata Power) की आमदनी बढ़ी, मुनाफा घटा

चालू वित्त वर्ष की अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में टाटा पावर (Tata Power) ने 648.87 करोड़ रुपये का मुनाफा कमाया।

इसके मुकाबले कंपनी पिछले कारोबारी साल की समान तिमाही में 699.04 करोड़ रुपये के मुनाफे में रही थी। इस दौरान टाटा पावर की शुद्ध आमदनी 6,574.47 करोड़ रुपये के मुकाबले 6,949.91 करोड़ रुपये रही। इस प्रकार साल दर साल आधार पर टाटा पावर का तिमाही मुनाफा 7.17% घटा, जबकि आमदनी में 5.71% की बढ़त द्रज की गयी।
बीएसई में टाटा पावर का शेयर 86.80 रुपये के पिछले बंद भाव के मुकाबले आज हल्की बढ़त के साथ 87.10 रुपये पर खुला और 88.75 रुपये के ऊपरी स्तर तक चढ़ा। करीब 3.20 बजे टाटा पावर के शेयरों में 0.30 रुपये या 0.35% की बढ़त के साथ 87.10 रुपये के भाव पर सौदे हो रहे हैं। (शेयर मंथन, 14 फरवरी 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!