शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

वेलस्पन एंटरप्राइजेज (Welspun Enterprises) के मुनाफे और आमदनी में जोरदार बढ़त

आज वेलस्पन एंटरप्राइजेज (Welspun Enterprises) के शेयर में 3.50% से ज्यादा की मजबूती दिख रही है।

साफ तौर पर यह कंपनी के शानदार तिमाही वित्तीय नतीजों का असर है। साल दर साल आधार पर चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में वेलस्पन एंटरप्राइजेज के मुनाफे में 349.13% और शुद्ध आमदनी में 449.06% की बढ़त दर्ज की गयी। कंपनी को 2017 की अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में 15.54 करोड़ रुपये का शुद्ध मुनाफा हुआ, जो कि 2016 साल की समान तिमाही में 3.46 करोड़ रुपये रहा था। इस तिमाही में कंपनी की शुद्ध आमदनी 298.91 करोड़ रुपये रही, जबकि पिछले साल की समान तिमाही में यह 54.44 करोड़ रुपये थी।
इसके बाद बीएसई में वेलस्पन एंटरप्राइजेज का शेयर 166.85 रुपये के बंद भाव की तुलना में आज मजबूती के साथ 184.90 रुपये पर खुला। हालाँकि तेज शुरुआत के बाद इसका रुख नीचे की तरफ है। करीब पौने 10 बजे यह 6.10 रुपये या 3.66% की मजबूती के साथ 172.95 रुपये के भाव पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 15 फरवरी 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!