शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

मुनाफा घटने के बावजूद अपोलो हॉस्पिटल्स (Apollo Hospitals) का शेयर मजबूत

सालाना आधार पर वित्त वर्ष 2017-18 की तीसरी तिमाही में अपोलो हॉस्पिटल्स (Apollo Hospitals) का मुनाफा 7.4% घटा।

पिछले कारोबारी साल की समान तिमाही में 72.8 करोड़ रुपये के मुकाबले कंपनी ने 67.4 करोड़ रुपये का मुनाफा प्राप्त किया। हालाँकि इस बीच अपोलो हॉस्पिटल्स की शुद्ध आमदनी 1,680.6 करोड़ रुपये की तुलना में 12.8% की बढ़त के साथ 1896.1 करोड़ रुपये रही। इस दौरान कंपनी का एबिटा 14% की बढ़त के साथ 221.7 करोड़ रुपये और एबिटा मार्जिन 11.5% के मुकाबले 11.7% रहा। दूसरी ओर कंपनी के मुनाफे में कमी का असर इसके शेयर पर पड़ता नहीं दिख रहा है।
बीएसई में अपोलो हॉस्पिटल्स का शेयर 1,180.65 रुपये के बंद भाव की तुलना में आज सपाट 1,180.00 रुपये पर खुला। करीब पौने 11 बजे यह 11.35 रुपये या 0.96% की मजबूती के साथ 1,192.00 रुपये के भाव पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 15 फरवरी 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!