शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

टीवीएस श्रीचक्र (TVS Srichakra) के मुनाफे में हुआ इजाफा

साल दर साल आधार पर चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में टीवीएस श्रीचक्र (TVS Srichakra) के मुनाफे में 8.69% की बढ़त हुई है।

पिछले कारोबारी साल की अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में 28.51 करोड़ रुपये के मुकाबले कंपनी ने 30.99 करोड़ रुपये का मुनाफा कमाया। इस दौरान टीवीएस श्रीचक्र की शुद्ध आमदनी 495.87 करोड़ रुपये की तुलना में 0.64% की मामूली गिरावट के साथ 492.69 करोड़ रुपये रही।
दूसरी ओर बीएसई में टीवीएस श्रीचक्र का शेयर पिछले बंद भाव की तुलना में आज सपाट 3,597.40 रुपये पर खुला। कारोबार के दौरान इसका ऊपरी स्तर 3,730.00 रुपये और निचला स्तर 3,574.30 रुपये रहा है। दोपहर करीब 2.30 बजे कंपनी के शेयरों में 41.10 रुपये या 1.13% की कमजोरी के साथ 3,597.40 रुपये के भाव पर लेन-देन चल रही है। (शेयर मंथन, 15 फरवरी 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!