शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

टोरेंट पावर (Torrent Power) ने मिलाया सीमेंस गमेसा से हाथ

टोरेंट पावर (Torrent Power) ने सीमेंस गमेसा (Siemens Gamesa) के साथ करार किया है।

कंपनी ने यह समझौता 120 मेगावाट क्षमता वाले विंड पावर परियोजना की स्थापना के लिए किया है। करार के तहत टोरेंट पावर इस परियोजना को विकसित करने के लिए शुरू की गयी दो एसपीवी की 100% हिस्सेदारी भी अधिग्रहित करेगी।
दूसरी ओर बीएसई में टोरेंट पावर का शेयर 271.05 रुपये के पिछले बंद भाव की तुलना में आज बढ़त के साथ 277.10 रुपये पर खुला। करीब 11.20 बजे के करीब 278.00 रुपये का ऊपरी स्तर छूने के बाद इसमें गिरावट का रुख रहा है। करीब 3 बजे कंपनी के शेयरों में 4.70 रुपये या 1.73% की कमजोरी के साथ 266.35 रुपये के भाव पर लेन-देन चल रही है। (शेयर मंथन, 15 फरवरी 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!