शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

शेयरों पर नजर (Stocks to Watch) : आइडिया, कैपिटल फर्स्ट, यस बैंक, इन्फोसिस और एबीबी इंडिया

खबरों के कारण जो शेयर आज नजर में रहेंगे उनमें आइडिया, कैपिटल फर्स्ट, यस बैंक, इन्फोसिस और एबीबी इंडिया शामिल हैं।

आइडिया - कंपनी का बोर्ड 21 फरवरी को क्यूआईपी के जरिये जारी किये जाने वाले शेयरों का भाव तय करेगा।
कैपिटल फर्स्ट - कैपिटल फर्स्ट का बोर्ड 21 फरवरी को डिबेंचर जारी करने पर विचार करेगा।
इंडीग्रिड ट्रस्ट - कंपनी स्टरलाइट पावर ग्रिड से तीन पावर ट्रांसमिशन संपत्तियाँ खरीदेगी।
फ्यूचर कंज्यूमर - कंपनी अधिकतम 150 करोड़ रुपये के डिबेंचर आवंटित करेगी।
आईडीबीआई बैंक - बैंक ने एमएसडीएल ई-गवर्नेंस इन्फ्रा में 30% हिस्सेदारी का विनिवेश किया।
इन्डोको रेमेडीज - कंपनी को गोवा संयंत्र 3 के लिए ईयू एफएमपी सर्टिफिकेशन मिला।
सनटेक रियल्टी - कंपनी ने 50 करोड़ रुपये के वाणिज्यिक पत्र जारी किये।
यस बैंक - बैंक ऋण प्रतिभूतियों के माध्यम से या निजी प्लेसमेंट आधार पर धन जुटाने के प्रस्ताव पर 20 फरवरी को विचार करेगा।
पीएनबी - 11,400 करोड़ रुपये के घोटाले के मामले में बैंक को विदेशी शाखाओं को भुगतान करना पड़ सकता है।
इन्फोसिस - यूके में उच्च शिक्षा के लिए छात्रों को आवेदन प्रक्रिया की महत्वपूर्ण जानकारी प्रदाता यूसीएएस ने इन्फोसिस (Infosys) को 2021 तक के लिए अपना मुख्य तकनीकी साझेदार नियुक्त किया है।
एबीबी इंडिया - कंपनी ने नयी दिल्ली में स्थित नीति आयोग के परिसर में ई-वाहन पास्ट चार्जिंग स्टेशन स्थापित किया। (शेयर मंथन, 16 फरवरी 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!