शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

महिंद्रा ऐंड महिंद्रा (Mahindra & Mahindra) खरीदेगी अमेरिकी कंपनी में हिस्सेदारी

प्रमुख वाहन निर्माता कंपनी महिंद्रा ऐंड महिंद्रा (Mahindra & Mahindra) अमेरिकी कंपनी जूमकार और इसकी सहायक कंपनी जूमकार इंडिया में हिस्सेदारी खरीदेगी।

जूमकार किराये पर कार और साइकिल सेवाएं देती हैं। महिंद्रा 176 करोड़ रुपये के निवेश से जूमकार इंडिया में 11.8% और जूमकार में 5.7% हिस्सेदारी अधिग्रहित करेगी। उधर महिंद्रा ऐंड महिंद्रा का शेयर आज कमजोर स्थिति में है।
बीएसई में महिंद्रा ऐंड महिंद्रा का शेयर पिछले बंद भाव के मुकाबले आज सपाट 750.55 रुपये पर खुला है। करीब पौने 11 बजे महिंद्रा ऐंड महिंद्रा का शेयर 2.85 रुपये या 0.38% की कमजोरी के साथ 747.70 रुपये के भाव पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 16 फरवरी 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!