शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

आमदनी बढ़ने के बावजूद प्राइम फोकस (Prime Focus) को हुआ घाटा

प्राइम फोकस (Prime Focus) को चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में 8.7 करोड़ रुपये का शुद्ध घाटा हुआ।

इसके मुकाबले पिछले कारोबारी साल की समान अवधि में कंपनी 22.7 करोड़ रुपये के लाभ में रही थी। इस दौरान कंपनी की शुद्ध आमदनी 507.2 करोड़ रुपये की तुलना में 20% की बढ़त के साथ 609.6 करोड़ रुपये हो गयी। साल दर साल आधार पर ही प्राइम फोकस का एबिटा 122.3 करोड़ रुपये से 4% की बढ़ कर 127.3 करोड़ रुपये और एबिटा मार्जिन 24.1% से घट कर 20.9% रह गया।
दूसरी बीएसई में प्राइम फोकस का शेयर 104.60 रुपये के पिछले बंद स्तर की तुलना में 105.50 रुपये पर खुला। 101.90 रुपये का न्यूनतम स्तर छूकर अंत में 2.70 रुपये या 2.58% की कमजोरी के साथ 101.90 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 16 फरवरी 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!