शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

शेयरों पर नजर (Stocks to Watch) : टाटा स्टील, पीएनबी, इन्फोसिस, एनटीपीसी और ओएनजीसी

खबरों के कारण जो शेयर आज नजर में रहेंगे उनमें टाटा स्टील, पीएनबी, इन्फोसिस, एनटीपीसी और ओएनजीसी शामिल हैं।

टाटा स्टील - भूषण स्टील के लिए टाटा स्टील सबसे बड़ी बोलीकर्ता के रूप में सामने आयी।
पीएनबी - 11,400 करोड़ रुपये के घोटाला मामले में बैंक की ओर से सफायी दी गयी है।
रेलिगेयर एंटरप्राइजेज - कंपनी प्रतिभूतियों के जरिये 1,200 करोड़ रुपये जुटायेगी।
साउथ इंडियन बैंक - बैंक ने 20 फरवरी से प्रभावी संशोधित एमसीएलआर घोषित कर दी।
केपीआर मिल्स - कंपनी 22 फरवरी को शेयरों की वापस खरीद पर चर्चा करेगी।
नैटको फार्मा - यूएसएफडीए ने कंपनी के मेकागुडा संयंत्र की शून्य अवलोकन के साथ जाँच पूरी की।
इन्फोसिस - कंपनी ने ऑनमोबाइल सिस्टम्स में पूरी हिस्सेदारी बेचने के लिए करार किया।
पीवीआर - पीवीआर ने एलान ग्रुप के साथ विवाद का निपटारा किया।
एआरएसएस - कंपनी को 121 करोड़ रुपये के 2 ठेके मिले।
इंडियन ऑयल - कंपनी रिफाइनिंग क्षमता बढ़ाने के लिए 70,000 करोड़ रुपये का निवेश करेगी।
एनटीपीसी - यूटिलिटी के साथ कंपनी कुछ संयुक्त उद्यमों में 100% इक्विटी खऱीदने का लक्ष्य बना रही है।
ओएनजीसी - सहायक कंपनी ओएनजीसी विदेश ईरान के दक्षिणी अजादेगान केल क्षेत्र के लिए बोली लगायेगी। (शेयर मंथन, 19 फरवरी 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!