शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

पंजाब नेशनल बैंक (Punjab National Bank) का रियल एस्टेट संपत्ति बेचने का विचार

खबरों के अनुसार पंजाब नेशनल बैंक (Punjab National Bank) अपनी रियल एस्टेट संपत्तियों को बेचने पर विचार कर रहा है।

धोखाधड़ी प्रभावित बैंक दिल्ली में स्थित अपने विशाल ऑफिस परिसर सहित रियल एस्टेट संपत्तियों को बेच कर करीब 5,000 करोड़ रुपये प्राप्त कर सकता है। मगर इस खबर का कोई सकारात्मक असर बैंक के शेयर पर नहीं पड़ता दिख रहा है। बीएसई में पंजाब नेशनल बैंक का शेयर 125.65 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले 122.70 रुपये पर खुला है। सुबह 9.40 बजे के आस-पास यह 4.25 रुपये या 3.38% की कमजोरी के साथ 121.45 रुपये के भाव पर है। (शेयर मंथन, 19 फरवरी 2018)

 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!