शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

पावर ग्रिड (Power Grid) को प्राप्त हुआ 1,000 करोड़ रुपये का कार्य

पावर ग्रिड (Power Grid) को 1,000 करोड़ रुपये का ठेका मिला है।

प्राप्त कार्य के तहत कंपनी को नयी डब्ल्यूटीआर-एनआर 765 केवी अंतर-क्षेत्रीय कॉरिडोर के भाग के रूप में विंध्याचल-वाराणसी 765 केवी ट्रांसमिशन लाइन की स्थापना करनी है। इस परियोजना के लिए एस्सेल इन्फ्रा, स्टरलाइट, चाइना साउदर्न पावर ग्रिड इंटरनेशल और एलऐंडटी इन्फ्रा ने भी बोली लगायी थी। उधर बीएसई में पावर ग्रिड का शेयर पिछले बंद स्तर के मुकाबले आज सपाट 195.65 रुपये पर खुला। सुबह 9.55 बजे के आस-पास यह 0.10 रुपये या 0.05% की मामूली बढ़त के साथ 195.75 रुपये के भाव पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 19 फरवरी 2018)

 

 

 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!