शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

महिंद्रा ऐंड महिंद्रा (Mahindra & Mahindra) की सहायक कंपनी ने किया करार

महिंद्रा ऐंड महिंद्रा (Mahindra & Mahindra) की सहायक कंपनी महिंद्रा एग्री सॉल्युशंस (Mahindra Agri Solutions) ने महाराष्ट्र सरकार के उपक्रम महाराष्ट्र कृषि प्रतिस्पर्धात्मकता परियोजना (एमएसीपी) के साथ करार किया है।

कंपनी ने यह करार किसानों को वास्तविक समय पर कृषि सूचना देने के लिए किया है। महिंद्रा के डिजिटल प्लेटफॉर्म, माइएग्री गुरु ऐप्प (MyAgriGuru App), के जरिये महाराष्ट्र के किसानों के लिए वास्तविक समय संबंधी कृषि सलाह और बाजार की जानकारी का प्रसार किया जायेगा।
उधर बीएसई में महिंद्रा ऐंड महिंद्रा का शेयर 743.75 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले आज लगभग सपाट 744.75 रुपये पर खुला और इस स्तर को पार नहीं कर सका है। 11 बजे के आस-पास यह 6.75 रुपये या 0.91% की कमजोरी के साथ 737.00 रुपये के भाव पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 19 फरवरी 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!