शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

आंध्र पेट्रोकेमिकल्स (Andhra Petrochemicals) के संयंत्र में फिर से काम शुरू

आंध्र पेट्रोकेमिकल्स (Andhra Petrochemicals) ने विशाखापट्टनम में स्थित अपने संयंत्र को फिर से चालू कर दिया है।

कंपनी ने 26 जनवरी 2018 को वार्षिक रखरखाव कार्य के कारण इस संयंत्र को अस्थाई तौर पर बंद कर दिया था। बाजार में गिरावट के बीच इस खबर का आंध्र पेट्रोकेमिकल्स के शेयर पर सकारात्मक असर दिख रहा है।
बीएसई में आंध्र पेट्रोकेमिकल्स का शेयर 57.80 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले आज हल्की कमजोरी के साथ 56.25 रुपये पर खुला, मगर 11 बजे के करीब यह हरे निशान में आ गया। 12.05 बजे के आस-पास यह 1.10 रुपये या 1.90% की बढ़त के साथ 58.90 रुपये के भाव पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 19 फरवरी 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!