शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

जनवरी में 20% बढ़ा घरेलू हवाई यातायात, विमानन कंपनियों के शेयर मजबूत

जनवरी में घरेलू हवाई यात्रियों की संख्या में 20% बढ़ोतरी दर्ज की गयी।

जनवरी 2017 में 95.79 लाख यात्रियों के लिए के मुकाबले 2018 की समान अवधि में 19.69% अधिक 1.14 करोड़ लोगों ने हवाई यात्रा की। इसमें प्रमुख विमानन कंपनियों में से इंडिगो की बाजार हिस्सेदारी सर्वाधिक 39.7%, एयर इंडिया की 13.3% तथा जेट एयरवेज की 14.3% रही।
हवाई यातायात में बढ़ोतरी की खबर से आज विमानन कंपनियों के शेयरों में भी मजबूती आयी है। करीब 3 बजे जेट एयरवेज में 1.25%, स्पाइसजेट में 1.10% और इंटरग्लोब एविएशन में 1.02% की मजबूती है। (शेयर मंथन, 19 फरवरी 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!