शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

गीतांजली जेम्स (Gitanjali Gems) का शेयर निचले सर्किट पर

गीतांजली जेम्स (Gitanjali Gems) का शेयर आज फिर से निचले सर्किट पर पहुँच गया।

आज लगातार पाँचवें दिन गिरावट से गीतांजली जेम्स का शेयर 52% टूट गया है। कंपनी के शेयर में गिरावट पीएनबी घोटाले के कारण आयी है, जिसमें गीतांजली जेम्स पर भी कार्रवाई हुई है। हालाँकि गीतांजली जेम्स के ऑडिटर ने कंपनी के किसी धोखाधड़ी में शामिल होने की खबर को निराधार बताया है। उधर बीएसई में गीतांजली जेम्स का शेयर 33.80 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले सीधे 30.45 रुपये के निचले सर्किट पर पर खुला। करीब पौने 2 बजे भी कंपनी का शेयर 3.35 रुपये या 9.91% की कमजोरी के साथ 30.45 रुपये के भाव पर ही है। (शेयर मंथन, 20 फरवरी 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!