शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

सन फार्मास्युटिकल (Sun Pharmaceutical) की सहायक कंपनी ने रैनबैक्सी मलेशिया में बढ़ायी हिस्सेदारी

सन फार्मास्युटिकल (Sun Pharmaceutical) की एक सहायक कंपनी ने रैनबैक्सी मलेशिया (Ranbaxy Malaysia) में अपनी हिस्सेदारी बढ़ायी है।

गौरतलब है कि रैनबैक्सी मलेशिया भी सन फार्मास्युटिकल की एक सहायक कंपनी है। सौदा पूरे होने पर सन फार्मास्युटिकल की अपनी सहायक कंपनी सहित रैनबैक्सी मलेशिया में हिस्सेदारी 85.90% से बढ़ कर 90.74% होगी। उधर बीएसई में सन फार्मास्युटिकल का शेयर 562.85 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले 563.30 रुपये पर खुला और 557.55 रुपये के निचले स्तर तक फिसला। करीब 2 बजे कंपनी के शेयरों में 2.35 रुपये या 0.42% की कमजोरी के साथ 560.50 रुपये के भाव पर सौदे हो रहे हैं। (शेयर मंथन, 20 फरवरी 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!