शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

यस बैंक (Yes Bank) ने ऐसे जुटाये 3,000 करोड़ रुपये

3,000 करोड़ रुपये जुटाने की खबर के बावजूद आज यस बैंक (Yes Bank) का शेयर करीब 1% कमजोर हुआ है।

बैंक के बोर्ड की कैपिटल रेजिंग समिति ने 10 लाख रुपये प्रति वाले डिबेंचर जारी करने की मंजूरी दे दी है। यस बैंक ने 20,000 करोड़ रुपये जुटाने के लिए अपने निदेशक समूह तथा शेयरधारकों की मंजूरी पहले ही प्राप्त कर रखी है।
उधर बीएसई में यस बैंक का शेयर 309.30 रुपये के पिछले बंद स्तर की तुलना में आज 309.60 रुपये पर खुला और पौने 10 बजे के करीब 304.65 रुपये के निचले स्तर तक फिसला। करीब 11 बजे बैंक के शेयरों में 2.40 रुपये या 0.78% की कमजोरी के साथ 306.90 रुपये पर सौदे हो रहे हैं। (शेयर मंथन, 21 फरवरी 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!