शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

महिंद्रा सीआईई (Mahindra CIE) के शुद्ध लाभ में 33.94% की बढ़ोतरी

साल दर साल आधार पर चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में महिंद्रा सीआईई (Mahindra CIE) के शुद्ध लाभ में 33.94% की वृद्धि हुई है।

पिछले कारोबारी साल की तीसरी तिमाही में 10.93 करोड़ रुपये के मुकाबले महिंद्रा सीआईई ने 14.64 करोड़ रुपये का मुनाफा कमाया। वहीं कंपनी की शुद्ध आमदनी 448.42 करोड़ रुपये से 25.21% अधिक 561.50 करोड़ रुपये रही। दूसरी तरफ बीएसई में महिंद्रा सीआईई का शेयर 226.35 रुपये के पिछले बंद स्तर की तुलना में आज 237.30 रुपये पर खुला। करीब 2 बजे कंपनी के शेयरों में 3.05 रुपये या 1.35% की मजबूती के साथ 229.40 रुपये पर सौदे हो रहे हैं। वहीं इसके 52 हफ्तों का ऊपरी स्तर 270.05 रुपये और निचला स्तर 198.00 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 21 फरवरी 2018)

 

 

 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!