शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

कैपिटल फर्स्ट (Capital First) ने किये डिबेंचर जारी

आज कैपिटल फर्स्ट (Capital First) की डिबेंचर समिति की बैठक हुई।

बैठक में 100 करोड़ रुपये के ग्रीन-शू ऑप्शन के साथ 10 लाख रुपये प्रति वाले 100 करोड़ रुपये के ही गैर-परिवर्तनीय डिबेंचर जारी करने का निर्णय लिया गया। 8.40% की कूपन दर वाले इन डिबेंचरों को एनएसई के ऋण सेगमेंट पर सूचीबद्ध किया जायेगा।
बीएसई में कैपिटल फर्स्ट का शेयर 678.75 रुपये के पिछले बंद स्तर की तुलना में आज 688.00 रुपये पर खुला, जो इसका ऊपरी स्तर भी रहा। कारोबार के अंत में कंपनी का शेयर 1.30 रुपये या 0.19% की कमजोरी के साथ 677.45 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 21 फरवरी 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!