शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

आईडीएफसी बैंक (IDFC Bank) ने तेलंगाना में खोली पहली शाखा

आईडीएफसी बैंक (IDFC Bank) ने तेलंगाना के जुबली हिल्स में अपनी पहली रीटेल शाखा का शुभारंभ किया है।

साथ ही अगले 6 महीनों में बैंक ने देश भर में नयी 80 शाखाओं की शुरुआत करने का भी लक्ष्य रखा है। 2015 में यूनिवर्सल बैंकिंग लाइसेंस प्राप्त करने के बाद आईडीएफसी बैंक ने ग्रामीण क्षेत्र में विस्तार पर अधिक ध्यान दिया, मगर अब बैंक ने टीयर 1 और टीयर 2 शहरों से शुरू करके शहरी क्षेत्र में भी विस्तार का निर्णय लिया है। इस समय आईडीएफसी बैंक के 13,000 माइक्रो एटीएम हैं, जिन्हें यह 25,000 तक पहुँचायेगा। उधर बीएसई में बैंक का शेयर पिछले करीब डेढ़ महीने में कमजोर होकर 52 हफ्तों के निचले स्तर के काफी करीब आ गया है। आज भी यह 52.25 रुपये के पिछले बंद भाव के मुकाबले 52.45 रुपये पर खुल कर लाल निशान में पहुँच गया। सुबह पौने 10 बजे के आस-पास आईडीएफसी बैंक का शेयर 0.20 रुपये या 0.38% की कमजोरी के साथ 52.05 रुपये पर है। (शेयर मंथन, 22 फरवरी 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!