शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

इस कारण चढ़ा सन फार्मास्युटिकल (Sun Pharmaceutical) का शेयर

सन फार्मास्युटिकल (Sun Pharmaceutical) के शेयर में आज 3% से अधिक मजबूती आयी है।

आज अमेरिकी दवा नियामक यूएसएफडीए (USFDA) कंपनी की गुजरात के हलोल में स्थित इकाई के निरीक्षण के नतीजे पेश करेगी। यूएसएफडीए ने सन फार्मा की हलोल इकाई की जाँच 12 फरवरी को शुरू की थी। बााजार कंपनी के निरीक्षण में सफल होने को लेकर आशान्वित है। बीएसई में सन फार्मा के शेयर ने 542.15 रुपये के पिछले बंद भाव के मुकाबले आज 550.00 रुपये पर शुरुआत की। 11 बजे के करीब इसमें एक तीखी गिरावट भी आयी, मगर यह हरे निशान में जमा रहा। करीब साढ़े 12 बजे कंपनी के शेयरों में 16.80 रुपये या 3.10% की मजबूती के साथ 558.95 रुपये पर लेन-चन चल रही है। (शेयर मंथन, 23 फरवरी 2018)


कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!