शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

यश पेपर्स (Yash Papers) का यूपी सरकार (UP Govt) से करार, शेयर उछला

यश पेपर्स (Yash Papers) के शेयर में आज 6.50% से अधिक की उछाल आयी है।

कंपनी ने यूपी सरकार के साथ अपनी पेपर इकाई 3 और टेबलवेयर इकाई की क्षमता बढ़ाने के लिए 73.44 करोड़ रुपये मूल्य का समझौता किया है। यश पेपर्स की अपनी पेपर इकाई 3 की क्षमता 7 करोड़ टन से बढ़ा कर 10 करोड़ टन और टेबलवेयर इकाई की मौजूदा क्षमता को दोगुना करके 2.3 करोड़ टन तक पहुँचाने की योजना है।
बीएसई में यश पेपर्स के शेयर ने 70.30 रुपये के पिछले बंद भाव के मुकाबले आज 72.00 रुपये पर शुरुआत की। करीब 1,30 बजे कंपनी के शेयरों में 4.60 रुपये या 6.54% की मजबूती के साथ 74.90 रुपये पर लेन-चन चल रही है। (शेयर मंथन, 23 फरवरी 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!