शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

श्रेई इन्फ्रा (Srei Infra) ने किया यूपी सरकार के साथ समझौता

श्रेई इन्फ्रा (Srei Infra) ने यूपी सरकार के साथ एक करार किया है।

कंपनी ने यह करार प्रतिष्ठित पर्यटन-सह-छुट्टी गंतव्य के रूप में आगरा के पुनर्विकास के लिए किया है, जिसमें श्रेई इन्फ्रा शहर में सरकार की संसाधनों और आवश्यक बुनियादी ढाँचे के निर्माण के लिए निवेश जुटाने में सहायता करेगी। राज्य सरकार को परियोजना के माध्यम से करीब 25,000 करोड़ रुपये का निवेश मिलने की उम्मीद है।
उधर शुक्रवार को बीएसई में श्रेई इन्फ्रा का शेयर 4.05 रुपये या 5.81% की मजबूती के साथ 81.85 रुपये पर बंद हुआ। वहीं इसके 52 हफ्तों का शिखर 137.70 रुपये और निचला स्तर 72.50 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 24 फरवरी 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!