शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

भारती एयरटेल (Bharti Airtel) ने किया मोटोरोला मोबिलिटी (Motorola Mobility) के साथ करार

भारत की सबसे बड़ी दूरसंचार सेवा प्रदाता भारती एयरटेल (Bharti Airtel) ने मोटोरोला मोबिलिटी (Motorola Mobility) के साथ समझौता किया है।

करार के तहत एयरटेल की 'मेरा पहला स्मार्टफोन' योजना के अंतर्गत उपभोक्ताओं को सस्ते 4जी स्मार्टफोन बेचे जायेंगे। उपभोक्ताओं को 5,999 रुपये की कीमत वाले मोटो सी, 8,499 रुपये की कीमत वाले मोटो ई और 12,999 रुपये की कीमत वाले लेनोवो के8 नोट पर 2,000 रुपये का कैशबैक मिलेगा। बता दें कि उपभोक्ताओं को कैशबैक 36 महीनों की अवधि में 2 किस्तों में प्राप्त होगा। 500 रुपये की पहली किस्त उन्हें मोबाइल खरीदने के बाद 18 महीनों के दौरान में 3,500 रुपये का रिचार्ज करवाने पर मिलेगी। वहीं 1,500 रुपये की दूसरी किस्त प्राप्त करने के लिए भी उन्हें फिर अगले 18 महीनों में 3,500 रुपये से अपना मोबाइल नंबर रिचार्ज करना होगा।
दूसरी तरफ शुक्रवार को बीएसई में भारती एयरटेल का शेयर 427.65 रुपये का ऊपरी स्तर छू कर अंत में 9.40 रुपये या 2.26% की मजबूती के साथ 425.45 रुपये पर बंद हुआ। वहीं इसके 52 हफ्तों का शिखर 565.00 रुपये और निचला स्तर 325.50 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 24 फरवरी 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!