शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

शेयरों पर नजर (Stocks to Watch) : पंजाब नेशनल बैंक, एचडीएफसी बैंक, डॉ रेड्डीज, ऐक्सिस बैंक, आइडिया और भारती एयरटेल

खबरों के कारण जो शेयर आज नजर में रहेंगे उनमें पंजाब नेशनल बैंक, एचडीएफसी बैंक, डॉ रेड्डीज, ऐक्सिस बैंक, आइडिया और भारती एय़रटेल शामिल हैं।

पंजाब नेशनल बैंक - बैंक ने 3,000 रुपये की नकद निकासी सीमा की खबरों को गलत करार दिया।
एचडीएफसी बैंक - सेबी ने डेटा लीक होने से बचने के लिए बैंक को अपनी प्रक्रिया मजबूत करने का निर्देश दिया।
डॉ रेड्डीज - एफडीए ने श्रीकाकुलम संयंत्र के लिए ओएआई स्टेटस बरकरार रखा।
ऐक्सिस बैंक - सीआईओ से इस्तीफे की माँग पर कहा कि कुछ मामलों पर आंतरिक जाँच जारी है।
ए2जेड इन्फ्रा - स्टैंडर्ड चार्टर्ड बैंक को करेगी शेयर आवंटित।
फोर्टिस हेल्थकेयर - दो सहायक कंपनियों में हिस्सेदारी बिकवाली के संबंध में करार हुआ।
एटलस साइकिल - पिछले कारोबारी वर्ष की तीसरी तिमाही में घाटे के मुकाबले कंपनी को इस बार 24 लाख रुपये का लाभ हुआ।
एयू स्मॉल फाइनेंस बैक - इंडीआरए ने बैंक की रेटिंग एए-/स्थिर से बढ़ा कर ए+/सकारात्मक कर दी।
आइडिया - क्यूआईपी के माध्यम से कंपनी ने 3,500 करोड़ रुपये जुटाये।
देना बैंक - बैंक सरकार को 16.89 रुपये प्रति के भाव पर शेयर जारी करेगा।
भारती एयरटेल - एय़रटेल ने 3,999 रुपये में स्मार्टफोन बेचने के लिए मोटोरोला के साथ हाथ मिलाया।
वेलस्पन एंटरप्राइजेज - कंपनी को एनएचएआई से ठेका मिला।
सद्भाव इन्फ्रा - सहायक कंपनी ने ऋण पुनर्गठन की प्रक्रिया पूरी की। (शेयर मंथन, 26 फरवरी 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!