शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

स्टरलाइट टेक (Sterlite Tech) के शेयर में 6.50% से अधिक की जोरदार उछाल

आज स्टरलाइट टेक (Sterlite Tech) के शेयर में 6.50% से अधिक की मजबूती आयी है।

दरअसल कंपनी को भारतीय नौसेना के लिए संचार नेटवर्क का निर्माण और उसका प्रबंधन करने के लिए 3,500 करोड़ रुपये का ठेका मिला है। इससे भारतीय नौसेना को डिजिटल रक्षा वर्चस्व मिलेगा। इसी खबर का स्टरलाइट टेक के शेयर पर सकारात्मक प्रभाव पड़ता दिख रहा है।
बीएसई में स्टरलाइट टेक का शेयर 343.60 रुपये के पिछले बंद स्तर की तुलना में 354.90 रुपये पर खुला है। सुबह पौने 10 बजे के करीब यह 23.30 रुपये या 6.78% की मजबूती के साथ 366.90 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 26 फरवरी 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!