शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

ऐक्सिस बैंक (Axis Bank) देगा केवल बेहतर-रेटेड उधारकर्ताओं पर ध्यान

खबर है कि ऐक्सिस बैंक (Axis Bank) केवल बेहतर-रेटेड उधारकर्ताओं पर ध्यान केंद्रित करेगा।

बैंक ने अगले साल एनसीएलटी निपटान के जरिये कुछ बैड लोन (Bad Loan) को मजबूत स्पॉनसरों को हस्तांतरित करनी की भी योजना बनायी है। आरबीआई (RBI) के एसेट क्वालिटी निरीक्षण के बाद ऐक्सिस बैंक सबसे अधिक प्रभावित होने वाले बैंकों में से एक रहा, जिसके बाद पिछले 2 सालों में इसके बैड लोन में काफी बढ़ोतरी हुई। वहीं आरबीआई ने एनपीए के अलावा बैंक में 10,000 करोड़ रुपये की खराब संपत्तियों की भी जानकारी दी थी।
उधर बीएसई में ऐक्सिस बैंक का शेयर मजबूत स्थिति में है। 536.55 रुपये के पिछले बंद स्तर की तुलना में हरे निशान में 537.20 रुपये पर खुल कर ऐक्सिस बैंक का शेयर करीब साढ़े 11 बजे 9.15 रुपये या 1.71% की मजबूती के साथ 545.70 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 26 फरवरी 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!