शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

हिंदुस्तान जिंक (Hindustan Zinc) शुरू करेगी दो नयी मिलें, शेयर 52 हफ्तों के शिखर पर

खदान संबंधी उद्योग कंपनी हिंदुस्तान जिंक (Hindustan Zinc) राजस्थान में दो नयी अयस्क उपचार मिलें शुरू करने के लिए तैयार है।

खबर है कि दोनों मिलों की कुल क्षमता 30 लाख टन होगी। 600 करोड़ रुपये की इस परियोजना से हिंदुस्तन जिंक की अयस्क उपचार क्षमता 1.45 करोड़ टन से बढ़ कर 1.75 करोड़ टन हो जायेगी। कंपनी का यह निर्णय इसके मध्य-अवधि लक्ष्य का हिस्सा है, जिसके तहत हिंदुस्तान जिंक की धातू उत्पादन क्षमता 12 लाख टन से बढ़ा कर 15 लाख टन की जायेगी। इस बीच सकारात्मक खबर से कंपनी के शेयर में भी मजबूती आयी है।
बीएसई में हिंदुस्तान जिंक का शेयर 327.80 रुपये के पिछले बंद स्तर की तुलना में 330.10 रुपये पर खुला औऱ 339.55 रुपये के 52 हफ्तों के ऊपरी स्तर तक चढ़ा। करीब सवा 12 बजे यह 6.85 रुपये या 2.09% की मजबूती के साथ 334.65 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 26 फरवरी 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!