शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

ए2जेड इन्फ्रा (A2Z Infra) ने किया एकबारगी निपटान समझौता

ए2जेड इन्फ्रा (A2Z Infra) ने स्टैंडर्ड चार्टर्ड बैंक (Standard Chartered Bank) के साथ एकबारगी निपटान (One Time Settlement) समझौता किया है।

करार के तहत कंपनी 344.93 करोड़ रुपये के ऋण के बदले एक बार में 120 करोड़ रुपये का भुगतान करेगी। ए2जेड इन्फ्रा ने स्टैंडर्ड चार्टर्ड बैंक को इक्विटी शेयर आवंटित करने की भी मंजूरी दी है। इस खबर का ए2जेड इन्फ्रा के शेयर पर सकारात्मक असर देखने को मिला।
बीएसई में ए2जेड इन्फ्रा का शेयर 33.75 रुपये के पिछले बंद स्तर की तुलना में 35.00 रुपये पर खुला औऱ सत्र के मध्य में साढ़े 12 बजे के करीब 35.30 रुपये के ऊपरी भाव तक चढ़ा। कारोबार के अंत में कंपनी का शेयर 0.85 रुपये या 2.52% की बढ़त के साथ 34.60 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 26 फरवरी 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!