शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

महिंद्रा ऐंड महिंद्रा (Mahindra & Mahindra) ने मिलाया एलजी केम (LG Chem) से हाथ

महिंद्रा ऐंड महिंद्रा (Mahindra & Mahindra) ने दक्षिण कोरियाई कंपनी एलजी केम (LG Chem) के साथ करार किया है।

महिंद्रा ने यह करार भारत में ई-वाहनों के लिए ली-ऑयन बैटरी तकनीक हेतू किया है। एलजी केम, महिंद्रा इलेक्ट्रिक के लिए ली-ऑयन बैटरी मॉड्यूल का डिजाइन करेगी, जो बदले में महिंद्रा ग्रुप और अन्य उपभोक्ताओं के लिए बैटरी पैक बनायेगी।
बीएसई में महिंद्रा ऐंड महिंद्रा का शेयर 735.65 रुपये के पिछले बंद स्तर की तुलना में 741.00 रुपये खुला है। उतार-चढ़ाव के बीच करीब सवा 10 बजे इसमें थोड़ी गिरावट आयी। करीब 10.40 बजे यह 2.20 रुपये या 0.30% की कमजोरी के साथ 733.45 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 27 फरवरी 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!