शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

एचडीएफसी (HDFC) का क्यूआईपी (QIP) इश्यू खुला

सेंसेक्स में 170 अंकों की गिरावट का दबाव एचडीएफसी (HDFC) के शेयर पर भी दिख रहा है।

बता दें कि मंगलवार से एचडीएफसी का क्यूआईपी खुल गया, जो इसकी 13,000 करोड़ रुपये जुटाने की योजना का हिस्सा है। कल एचडीएफसी की निदेशक समिति ने क्यूआईपी शुरू करने के साथ ही इसके लिए 1,824.63 रुपये का फ्लोर भाव भी तय कर दिया। हालाँकि कंपनी की निदेशक समिति क्यूआईपी के लिए इश्यू भाव पर विचार और निर्धारित 05 मार्च को करेगी। अपनी 13,000 करोड़ रुपये जुटाने की योजना के तहत कंपनी ने जनवरी में 11,000 करो़ड रुपये की पूँजी प्राप्त कल ली थी।
बीएसई में एचडीएफसी 1,827.45 रुपये के पिछले बंद भाव की तुलना में 1,811.00 रुपये पर खुला, जो अभी तक के कारोबार में इसका निचला स्तर है। सवा 11 बजे के आस-पास यह 6.45 रुपये या 0.35% की कमजोरी के साथ 1,821.00 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 28 फरवरी 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!