शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

भारती एयरटेल (Bharti Airtel) ने मिलाया गूगल (Google) से हाथ

देश की सबसे बड़ी दूरसंचार सेवा प्रदाता भारती एयरटेल (Bharti Airtel) ने तकनीकी दिग्गज कंपनी गूगल (Google) के साथ करार किया है।

कंपनी ने यह करार सस्ते एंड्रॉयड ओरियो (गो एडीशन) स्मार्टफोन को भारतीय बाजार में पेश करने के लिए किया है, ताकी अधिक भारतीयों को ऑनलाइन लाया जा सके। गूगल ने दिसंबर 2017 में 1 जीबी रैम या इससे कम के साथ स्मार्टफोनों के लिए एंड्रॉयड ओरियो (गो एडीशन) लॉन्च किया था। करार के तहत 4जी स्मार्टफोन एयरटेल की 'मेरा पहला स्मार्टफोन' योजना के अंतर्गत एंड्रॉयड ओरियो (गो एडीशन) के साथ मार्च में भेजे जाने शुरू किये जायेंगे। पिछले वर्ष अक्टूबर में शुरू की गयी 'मेरा पहला स्मार्टफोन' योजना के तहत एयरटेल ने सस्ते 4जी स्मार्टफोन उपभोक्ताओं तक पहुँचाने के लिए कई मोबाइल कंपनियों के साथ साझेदारी की है।
उधर बीएसई में भारती एयरटेल का शेयर 431.05 रुपये के पिछले बंद भाव की तुलना में सपाट 431.00 रुपये पर खुला। सीमित दायरे के भीतर आज इसमें उठापटक देखी गयी है। सवा 12 बजे के आस-पास एयरटेल का शेयर 1.25 रुपये या 0.29% की हल्की कमजोरी के साथ 429.80 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 28 फरवरी 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!