शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

बीएचईएल (BHEL) ने दिया एबीसी इंडिया (ABC India) को ठेका

बीएचईएल (BHEL) ने एबीसी इंडिया (ABC India) को 142 करोड़ रुपये मूल्य का कार्य सौंपा है।

एबीसी इंडिया को यह ठेका भारत से बांग्लादेश में एमएसटीपीपी रामपाल परियोजना में निर्यात परियोजना कार्गो के बहु-मॉडल परिवहन के लिए मिला है। इस खबर को एबीसी के शेयर पर जबरदस्त सकारात्मक प्रभाव पड़ा है।
बीएसई में एबीसी इंडिया का शेयर 91.55 रुपये के पिछले बंद भाव की तुलना में 99.90 रुपये पर खुल कर 109.85 रुपये के ऊपरी स्तर तक चढ़ा। 2 बजे के आस-पास कंपनी के शेयरों में 16.30 रुपये या 17.80% की मजबूती के साथ 107.85 रुपये पर सौदे हो रहे हैं। वहीं बीएचईएल का शेयर इस समय 1.35 रुपये या 1.48% की गिरावट के साथ 89.95 रुपये के भाव पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 28 फरवरी 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख