शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

इंडियाबुल्स हाउसिंग (Indiabulls Housing) जारी करेगी मसाला बॉन्ड

इंडियाबुल्स हाउसिंग (Indiabulls Housing) के निदेशक मंडल की बॉन्ड इश्यू समिति ने मसाला बॉन्ड जारी करने की मंजूरी दे दी है।

इससे कंपनी सोशल अफॉर्डेबल हाउसिंग मसाला बॉन्ड्स जारी करके 315 करोड़ रुपये जुटायेगी। फरवरी 2021 की समाप्ति तिथि वाले इन मसाला बॉन्डों पर 7.80% की ब्याज दर होगी।
उधर बाजार में गिरावट के बीच इंडियाबुल्स हाउसिंग का शेयर भी आज कमजोर हुआ। बीएसई में कंपनी का शेयर 1,281.35 रुपये के पिछले बंद भाव के मुकाबले 1,270.45 रुपये पर खुला और कारोबार के दौरान 1,240.00 रुपये के निचले भाव तक गिरा। सत्र के अंत में इंडियाबुल्स हाउसिंग का शेयर 27.40 रुपये या 2.14% की गिरावट के साथ 1,253.95 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 28 फरवरी 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!