शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

लार्सन ऐंड टुब्रो (Larsen & Toubro) को मिले 1,593 करोड़ रुपये के नये कार्य

लार्सन ऐंड टुब्रो (Larsen & Toubro) की निर्माण इकाई को 1,593 करोड़ रुपये के नये ठेके मिले हैं।

कंपनी को उदयपुर स्मार्ट सिटी से जल और प्रचुर उपचार व्यापार के लिए 1,058 करोड़ रुपये तथा बिल्डिंग और फैक्ट्रीज व्यापार में 535 करोड़ रुपये का ठेका मिला, जिसके तहत हैदराबाद में आईटी पार्क तैयार किया जाना है।
दूसरी तरफ बीएसई में लार्सन ऐंड टुब्रो का शेयर 1,319.10 रुपये के पिछले बंद स्तर की तुलना में आज 1,323.00 रुपये पर खुला। शुरुआती आधे घंटे में गिरावट के बाद यह लाल निशान के आस-पास ही रहा है। करीब 12 बजे कंपनी के शेयरों में 0.75 रुपये या 0.06% की मामूली बढ़त के साथ 1,319.85 रुपये पर लेन-देन चल रही है। (शेयर मंथन, 01 मार्च 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!