शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

तो रिलायंस पावर (Reliance Power) ऐसे जुटायेगी 2,000 करोड़ रुपये

बुधवार को रिलायंस पावर (Reliance Power) के निदेशक समूह की बैठक हुई।

निदेशक मंडल ने अपनी बैठक में 2,000 करोड़ रुपये के क्यूआईपी (QIP) इश्यू को हरी झंडी दिखा दी। साथ ही इस मामले पर शेयरधारकों की मंजूरी लेने के लिए उन्हें नोटिस भेजने का बी निर्णय लिया गया। क्यूआईपी के माध्यम से जुटाये गये धन का इस्तेमाल कंपनी अपना ऋण घटाने में करेगी।
उधर बीएसई में रिलायंस पावर का शेयर आज सुबह से ही दबाव में है। 44.70 रुपये के पिछले बंद स्तर की तुलना में आज 44.95 रुपये पर खुलने के बाद यह 43.65 रुपये के निचले भाव तक फिसला। करीब 3 बजे कंपनी के शेयरों में 0.90 रुपये या 2.01% की गिरावट के साथ 43.80 रुपये पर सौदे हो रहे हैं। (शेयर मंथन, 01 मार्च 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!