शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

इंडियन ऑयल (Indian Oil) ने लगायी वियतनामी कंपनी में हि्स्से के लिए बोली

इंडियन ऑयल (Indian Oil) ने वियतनाम की बिन्ह सॉन रिफाइनिंग (Binh Son Refining) में हिस्सेदारी खरीदने के लिए बोली लगायी है।

खबर है कि कंपनी ने दक्षिण पूर्वी देशों में अपनी स्थिति मजबूत करने के इरादे से यह कदम उठाया है। इंडियन ऑयल के अलावा बिन्ह सॉन में 49% हिस्सेदारी खरीदने के लिए कम से कम 3 अन्य कंपनियों द्वारा बोली लगायी गयी है।
उधर बीएसई में इंडियन ऑयल के शेयर ने 381.30 रुपये के पिछले बंद स्तर की तुलना में 385.80 रुपये पर शुरुआत की है। सुबह 9.40 बजे के आस-पास यह 0.65 रुपये या 0.17% की की कमजोरी के साथ 380.65 रुपये पर है। वहीं इसके 52 हफ्तों का शिखर 462.60 रुपये और निचला स्तर 381.85 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 05 मार्च 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!