शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

ठेका मिलने के बावजूद एनबीसीसी (NBCC) का शेयर कमजोर

एनबीसीसी (NBCC) को रूरल इलेक्ट्रिफिकेशन (Rural Electrification) से 192 करो़ड़ रुपये का ठेका मिला है।

कंपनी को यह ठेका सेक्टर - 57, गुरुग्राम में आरईसी टाउनशिप (REC Township) के निर्माण और विकास के लिए मिला है। उधर बाजार में गिरावट के बीच ठेका मिलने के बावजूद एनबीसीसी का शेयर कमजोर हालत में है।
बीएसई में एनबीसीसी के शेयर ने 195.90 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले 198.00 रुपये पर शुरुआत की। 192.65 रुपये के निचले स्तर तक फिसलने के बाद 11.10 बजे के करीब यह 3.50 रुपये या 1.79% की कमजोरी के साथ 192.40 रुपये पर चल रहा है। वहीं रूरल इलेक्ट्रिफिकेशन का शेयर 1.55 रुपये या 1.09% की गिरावट के साथ 140.50 रुपये के स्तर पर है। (शेयर मंथन, 05 मार्च 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!