शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

तो इस कारण होगी रिलायंस इन्फ्रा (Reliance Infra) के निदेशक मंडल की बैठक

रिलायंस इन्फ्रा (Reliance Infra) के निदेशक मंडल की बैठक 07 मार्च को होगी।

कंपनी का निदेशक समूह उस बैठक में क्यूआईपी के जरिये योग्य संस्थागत खरीदारों को शेयर जारी करके पूँजी जुटाने पर विचार करेगा।
दूसरी तरफ पूरे शेयर बाजार में गिरावट के कारण रिलायंस इन्फ्रा का शेयर भी कमजोर स्थिति में है। बीएसई में रिलायंस इन्फ्रा का शेयर 441.50 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले आज 443.50 रुपये पर खुला और कारोबार के दौरान 430.15 रुपये के निचले स्तर तक फिसला। 2 बजे के करीब कंपनी के शेयरों में 7.30 रुपये या 1.65% की कमजोरी के साथ 434.40 रुपये पर लेन-देन चल रही है। (शेयर मंथन, 05 मार्च 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!