शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

तो इस कारण आईसीआईसीआई बैंक (ICICI Bank) का शेयर हुआ 2% से अधिक कमजोर

पौने 12 बजे के करीब सेंसेक्स में 196 अंको की गिरावट के बीच आईसीआईसीआई बैंक (ICICI Bank) के शेयर में 2% से अधिक की कमजोरी है।

बैंक के शेयर मे कमजोरी गंभीर धोखाधड़ी जाँच कार्यालय (एसएफआईओ) द्वारा पीएनबी घोटाला मामले में इसके वरिष्ठ अधिकारियों को समन भेजने के कारण आयी है। कल एसएफआईओ ने आईसीआईसीआई बैंक के अलावा ऐक्सिस बैंक (Axis Bank) के अधिकारियों को भी समन भेजा था, जिससे बैंक शेयरों पर काफी दबाव पड़ा था। इस कारण कल अंतिम घंटे में बाजार में भी भारी गिरावट आयी थी।
आज बीएसई में आईसीआईसीआई बैंक का शेयर 295.10 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले 292.00 रुपये पर खुला और नकारात्मक खबर के कारण 285.30 रुपये तक गिरा। करीब पौने 12 बजे यह 7.60 रुपये या 2.58% की गिरावट के साथ 287.50 रुपये पर चल रहा है। वहीं ऐक्सिस बैंक का शेयर लाल निशान में 513.45 रुपये पर शुरुआत के बाद इस समय 7.70 रुपये (1.49%) कमजोर होकर 509.10 रुपये पर है। (शेयर मंथन, 07 मार्च 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!