शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

केईसी इंटरनेशनल (KEC International) को मिले ठेके, शेयर मजबूत

केईसी इंटरनेशनल (KEC International) को विभिन्न कार्यों के लिए कुल 1,378 करोड़ रुपये के ठेके मिले हैं।

इनमें रेलवे में 473 करोड़ रुपये, वितरण और पारेषण में 786 करोड़ रुपये, केबल व्यापार में 78 करोड़ रुपये और सिविल क्षेत्र में 41 करोड़ रुपये का कार्य शामिल है। इस घोषणा से केईसी इंटरनेशनल का शेयर मजबूत स्थिति में है। बीएसई में केईसी इंटरनेशनल का शेयर 405.05 रुपये के बंद स्तर की तुलना में बढ़त के साथ 418.00 रुपये पर खुला है। पौने 10 बजे के आस-पास केईसी इंटरनेशनल का शेयर 8.40 रुपये या 2.07% की बढ़ोतरी के साथ 413.45 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 08 मार्च 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!