शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

सीसीआई ने लगाया जेट एयरवेज, इंटरग्लोब एविएशन और स्पाइसजेट पर जुर्माना

भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (सीसीआई) ने जेट एयरवेज (Jet Airways), इंटरग्लोब एविएशन (Interglobe Aviation) और स्पाइसजेट (Spicejet) पर कुल 54 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया है।

सीसीआई ने माल परिवहन पर ईंधन अधिशुल्क की मिलीभगत के मामले में दोषी पाये जाने पर इन कंपनियों के खिलाफ यह कार्रवाई की है, जो कि अनुचित कारोबारी व्यवहार है। जेट एयरवेज को सर्वाधिक 39.81 करोड़ रुपये, इंटरग्लोब एविएशन पर 9.45 करोड़ रुपये और स्पाइसजेट पर 5.10 करोड़ रुपये का जुर्माना भरना होगा।
इस खबर से तीनों ही विमानन कंपनियों के शेयर दबाव में हैं। करीब पौने 11 बजे बीएसई में जेट एयरटेज का शेयर 5.25% की कमजोरी के साथ 671.00 रुपये पर है, जबकि यह 708.15 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले 703.00 रुपये पर खुला। वहीं स्पाइसजेट 1.25 रुपये या 1.01% की कमजोरी के साथ 122.80 रुपये और इंटरग्लोब एविएशन 3.37% की गिरावट के साथ 1,235.00 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 08 मार्च 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!