शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक (AU Small Finance Bank) की चुकता शेयर पूँजी बढ़ी

एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक (AU Small Finance Bank) की चुकता शेयर पूँजी 2,85,67,88,710 रुपये से बढ़ कर 2,85,70,36,200 रुपये हो गयी है।

बैंक की शेयर पूँजी में बढ़त 10 रुपये प्रति वाले 24,749 इक्विटी शेयर आवंटित करने से हुई। बैंक ने इन शेयरों को कर्मचारी स्टॉक विकल्प योजना 2015 के प्लान ए और प्लान बी के तहत आवंटित किया।
दूसरी ओऱ बीएसई में एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक का शेयर 573.15 रुपये के बंद स्तर की तुलना में आज 580.20 रुपये पर खुला। इसमें अभी तक काफी उतार-चढ़ाव देखने को मिला है। 12.50 बजे के आस-पास बैंक का शेयर 2.95 रुपये या 0.51% की मजबूती के साथ 576.10 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 08 मार्च 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!