शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

तेल क्षेत्र बिकवाली की खबर के बीच वीडियोकॉन इंडस्ट्रीज (Videocon Industries) का शेयर उछला

उपभोक्ता टिकाऊ वस्तु कंपनी वीडियोकॉन इंडस्ट्रीज (Videocon Industries) का शेयर ऊपरी सर्किट पर पहुँच गया है।

खबर है कि वीडियोकॉन इंडस्ट्रीज, जिसकी साथी कंपनियों के माध्यम से तेल-गैस क्षेत्र में हिस्सेदारी है, ब्राजील में स्थित तेल ब्लॉकों में हिस्सा बेच कर 30,000 करोड़ रुपये जुटाने की योजना बना रही है। वीडियोकॉन की तेल संपत्तियाँ 40,000 करोड़ रुपये की है। गौरतलब है कि वीडियोकॉन पर ऋण का काफी दबाव है और यह तेल संपत्तियाँ बेच कर ऋण घटा सकती है।
दूसरी ओर बीएसई में वीडियोकॉन इंडस्ट्रीज का शेयर 12.76 रुपये के पिछले बंद भाव के मुकाबले आज 13.35 रुपये पर खुला और 13.39 रुपये के ऊपरी सर्किट में पहुँच गया। करीब 11.50 बजे यह 0.63 रुपये या 4.94% की मजबूती के साथ 13.39 रुपये पर ही है। (शेयर मंथन, 09 मार्च 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!